- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

शाहपुर अस्पताल को बनाया जाएगा उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानः पठानिया

Must read

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि शाहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जायेंगे। वह आज वीरवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाकर लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शाहपुर अस्पताल में ऑप्रेशन थिएटर के लिए सभी जरूरी उपकरण तथा अन्य जरूरी सामान प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ टेस्ट लैब शीघ्र खोलने का भी भरोसा दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल शाहपुर तथा पीएचसी लपियाणा के लिए के लिए 108-एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ेंः नेहरू युवा केंद्र का युवाओं के भविष्य को बनाने में अहम रोलःसाहिल सन्नी

केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य जरूरी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का भी भरोसा दिया। उन्होंने इस मौके पर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से लोगों की तन-मन से सेवा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ द्धारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अस्पताल में लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच, एसएमओ डॉ. हरविंदर पाल् सिंह सहित अस्पताल का स्टाफ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: