शरण कॉलेज ने रचा शैक्षणिक सफलता का कीर्तिमान

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी कांगड़ा ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। कॉलेज के बीएड चतुर्थ सत्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बीएड चतुर्थ सत्र की आकृति सुपुत्री विजय कुमार ने 293/ 350 अंक लेकर प्रथम,डेचन डोल्मा सुपुत्री तारा चंद ने 290/350 अंक लेकर द्वितीय तथा अपूर्वा सुपुत्री वेद प्रकाश ने 285 /350 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। बीएड 2023 -25 के बैच के परीक्षा परिणाम में ओवरऑल मुस्कान सुपुत्री अरविंद कुमार ने 1170/ 1400 अंक लेकर प्रथम,आकृति कौंडल सुपुत्री विजय कुमार ने 1166/ 1400 अंक लेकर द्वितीय और समृद्धि सुपुत्री विकास राणा ने 1147/ 1400 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।

बाकि सभी छात्राओं ने सफलता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे कॉलेज में खुशी और गर्व का वातावरण है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने परिणाम की घोषणा करते हुए सभी छात्राओं, अभिभावकों तथा अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, यह उपलब्धि छात्राओं की कठिन मेहनत, शिक्षकों की लगन तथा कॉलेज में बनाए गए अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल का प्रतिफल है। इस तरह के परिणाम भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

प्राचार्या ने छात्राओं को आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बीएड विभाग की पूरी टीम एवं सहयोगी स्टाफ के योगदान की सराहना की, जिन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शरण कॉलेज की यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले वर्षों में भी कॉलेज इसी तरह की सफलता की कहानियाँ लिखता रहेगा।