उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में सत्र (2023-25) बीएड और डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राओं की प्रतिभा को उभारने के लिए आगामी पर्व दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम वर्ष की चारों सदनों की छात्राएं शामिल रहीं बाकि सब ने बोर्ड डेकोरेशन, थाली मेकिंग,दिया डेकोरेशन, बॉल हैंगिंग, पॉट डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग में हिस्सा लेकर एक से से बढ़कर कार्ड बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में इरावती सदन प्रथम, यमुना द्वितीय और इरावती, चंद्रभागा तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में ही बी एड प्रथम वर्ष से सैक्शन ए प्रथम स्थान पर रही। थाली डेकोरेशन में डीएलएड प्रथम वर्ष की सविता ठाकुर प्रथम रही। दिया डेकोरेशन में ऐश्वर्य प्रथम, रूपांशी द्वितीय तथा प्रिया तृतीय रही। वॉल हैंगिंग में बीएड प्रथम वर्ष से अदिति और आंचल प्रथम, बीएड से मुस्कान, अनुजा द्वितीय, स्मिता और सपना डीएलएड प्रथम वर्ष से तृतीय स्थान पर रहीं।
पॉट डेकोरेशन में ऐश्वर्या बीएड प्रथम वर्ष की प्रथम, रूपांशी बी एड प्रथम वर्ष से द्वितीय तथा प्रिया तृतीय रही। कलश डेकोरेशन में डीएलएड प्रथम वर्ष से संचिता और गरिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में स्कॉलर्ज इंटरनेशनल स्कूल घुड़कडी के अध्यापक शिवानी ग्रोवर और प्रिया शामिल रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के कार्य की भरपूर सराहना की।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा