उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकडी कांगड़ा में छात्र परिषद के चुनाव आयोजित किए गए, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत कॉलेज में ( 2026 – 27) छात्र परिषद का गठन किया गया। छात्र परिषद का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। इसके माध्यम से छात्राओं को कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
चुनाव में मिस वैभव को छात्र परिषद का अध्यक्ष तथा मिस कशिश राणा को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों की जिम्मेदारियां भी छात्राओं को सौंपी गईं। बिपाशा सदन की वाइस कैप्टन स्नेहा, यमुना सदन की आकांक्षा, चंद्रभागा सदन की तमन्ना तथा इरावती सदन की वाइस कैप्टन पूनम चुनी गई।साथ ही कॉलेज के विभिन्न क्लबों और गतिविधियों के संचालन के लिए भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
रेड रिबन क्लब की जिम्मेदारी रूपाली को, फाइन आर्ट की स्वाति को,इको क्लब की सिमरन ,साइंस क्लब की आँचल ,कल्चरल कमेटी की नीलम तथा स्पोर्ट्स क्लब की जिम्मेदारी संजना को सौंपी गई ।कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से उम्मीद की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि छात्र परिषद के गठन से छात्राओं में नेतृत्व कौशल,टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होगा।





