उज्जवल हिमाचल कांगड़ा
विश्व शांति ओर जनकल्याण, क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक नाग मंदिर करियाड़ा में सोमवार को बिधि बिधान से शतचंडी पाठ ओर महामृत्युज्य जप शुरू हुआ। प्रसिद्ध विद्वान् पंडित भवानी शंकर कि अगुवाई में पांच पंडित चार सितंवर तक पाठ का जप करेंगे। मंदिर के प्रबंधक पुजारी कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि सोमवार को कलश स्थापना साथ शतचंडी पाठ का शुभारम्भ किया गया।
हरियाणा से राजू, जम्मू से बप्पा जैन, ओर हरियाणा से कई यजमान मंदिर में पहुँच चुके हैं। मंदिर को रंग विरंगे फूलों ओर लाइट से सजाया गया हैं। कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि चार सितंवर जन्माष्टमी पर्व दौरान सुवह ग्यारह बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में पूर्ण आहुतियाँ डाली जाएंगी। ओर शाम को प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी, सपना गुप्ता ओर लक्ष्मण दास श्री कृष्ण महिमा का गुणगान करेंगे। अमन त्रिवेदी ग्रुप द्वारा भव्य झाँकिया निकाली जाएगी।
दिन को मंदिर में फ़लाहार ओर शाम को कांगड़ी धाम का लंगर लगाया जाएगा। सोमवार को कलश पूजा में राजू, मोनू, राहुल, पपू गुलेरिया, सविता, शिखा, कंचन, शम्मी ओर अन्य श्रद्धालू उपस्थित रहे।





