राधा कृष्ण मंदिर श्याम नगर में शिव महापुराण कथा 14 जुलाई से होगी शुरू

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

धर्मशाला के साथ लगते श्याम नगर के राधा कृष्ण मंदिर में श्रावण मास में इस देवभूमि हिमाचल, धर्मशाला शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगवान शिव की पावन कथा का आयोजन 14 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। इस दौरान कथा व्यास आचार्य सचिन शर्मा द्वारा शिवमहापुराण कथा ज्ञानगंगा का गुणगान किया जाएगा।

सभी कथा प्रेमी इस सावन महीने में परिवार सहित शिवकथा को सुनने, महादेव का आशिर्वाद प्राप्त कर अपने मानव जीवन को धन्य करने के लिए कथा स्थल पर आ सकते है। इस कार्यक्रम के दौरान सोमवार 14 जुलाई को कलश यात्रा सुबह दस बजे निकलेगी। 14 जुलाई से 22 जुलाई को पार्धिव देवपूजन कथा सुबह के समय होगी, दैनिक कथा प्रति दिन 2 बजे से सायं 5ः30 तक, आरती एवं भजन संध्या रात्रि 8ः00 बजे से होगी।

संवाददाता : अंकित वालिया