श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कांगड़ा में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष सुविधा शुरू

हिमाचल प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर जो गर्भावस्था में बच्चों की बीमारियों की कर सकेगी जांच

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम देने वाले श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कांगड़ा ने क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान की है, जिसमें अब बच्चों और महिलाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष सुविधा उपलब्ध है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी। यह डॉक्टर ऐसी सुविधाएं प्रदान करेंगे जो हिमाचल प्रदेश के सिर्फ श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान श्री बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक सेवाएं और महिलाओं के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं शुरू की गई हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर देखभाल मिल सकेगी। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. तन्वी कटोच अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. अतुल गुप्ता एमबीबीएस (केआईएमएस हुबली) और डीसीएच (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) हैं, जबकि डॉ. तन्वी कटोच एमबीबीएस (स्वर्ण पदक) (आईजीएमसी) और एमडी स्त्री एवं प्रसूति रोग (रजत पदक) (पीजीआई) हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अतुल गुप्ता नवजात शिशु, टीकाकरण, किशोरावस्था, वृद्धि एवं विकास, व्यवहार संबंधी भावनात्मक समस्याओं के लिए विशेषज्ञ हैं।

हिमाचल प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर जो गर्भावस्था में बच्चों की बीमारियों की कर सकेगी जांच

उन्होंने कहा  डॉ. तन्वी कटोच हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, जटिल प्रसव, गर्भधारण पूर्व, प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, गर्भपात, भ्रूण चिकित्सा एवं हस्तक्षेप के लिए विशेषज्ञ हैं। डॉ. तन्वी कटोच लैप्रोस्कोपिक और हिस्टेरोस्कोपिक सर्जरी में भी विशेषज्ञ हैं। वह फाइब्रॉइड्स, सिस्ट, एंडोमेट्रियल पॉलिप, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव, गर्भाशय ग्रीवा की कमजोरी, बांझपन और गर्भाशय-उच्छेदन जैसी समस्याओं का इलाज करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. तन्वी कटोच ओपन गायनेकोलॉजी और योनि मार्ग की शल्यक्रियाओं में भी विशेषज्ञ हैं। वह गर्भाशय ग्रीवा की कमजोरी, बांझपन और गर्भाशय-उच्छेदन जैसी समस्याओं का इलाज करने में सक्षम हैं। डॉ राजेश शर्मा ने कहा महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमाचल प्रदेश की पहली डॉक्टर होगी जो गर्भावस्था में बच्चों की बीमारियों की जांच कर सकेगी

इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ, श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा अब बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी ये नई सेवाएं क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगी। हमारा उद्देश्य है कि हम अपने मरीजों को उच्चतम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें और उनके स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाएं।

 

सवांददाता : अकिंत वालिया