डॉ. राजेश शर्मा ने किया कमल सरोच का म्यूजिक वीडियो रिलीज

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने आज कमल सरोच का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया। गद्दियाली भाषा के इस म्यूजिक वीडियो-दिले रा हाणी के गायक व लेखक कमल सरोच हैं। एसएमसी प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो में डायरेक्शन वीके नरयाल का हैं। इस में संगीत अजय नेगी, वीडियो एडिटिंग शिवा जलोटिया की है। मुख्य भूमिकाओं में ठाकुर स्वर्ण सिंह व सुश कौशल है। इससे पहले भी कमल सरोच कई हिट गीत गा चुके हैं और वे लंबे समय से संगीत से जुड़े हैं।

डॉ. राजेश शर्मा ने कमल सरोच को उनके म्यूजिक वीडियो के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी ही। डॉ. राजेश ने कहा कि कमल सरोच अपनी संस्कृति को आम जनता तक पहुंचाने का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। डॉ. राजेश ने उम्मीद जताई की आने वाले समय में कमल सरोच इसी तरह से हिमाचली संस्कृति को देश के कोने -कोने कर पहुंचाने का काम करते रहेंगे। डॉ. राजेश ने कहा कि यह म्यूजिक वीडियो लोगों को जरूर पसंद आएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें