शाहपुर के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधाएं: पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

उप मुख्य सचेतक, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई।  शाहपुर विस क्षेत्र में 20 लाख की लागत से निर्मित बडोदर कूहल का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक करोड़ 38 लाख की लागत से मेटी,घरोह,बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के लिए कूहल का निर्माण किया जाएगा ताकि खेतों में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बढोदर कूहल को ठीक करने की मांग किसानों द्वारा उठाई जा रही थी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अब ठीक किया गया है तथा कूहल में अब पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आशीर्वाद से शाहपुर विस क्षेत्र के लिए 1 करोड़ 38 लाख से मेटी,घरोह,बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के खेतो की सिंचाई के लिए कुहल बनाई जाएगी। जिससे किसानों के 54 हेक्टेयर खेतों की सिचाई के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा जन हित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही  है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये थे उनको पूरा किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में चिन्हित किए गए समूहों के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में हिम उन्नति योजना के अन्तर्गत 25 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, एसडीओ रज्जाक बीडीओ महेश, प्रधान रेशम बेगम, पूर्व प्रधान हंसराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणदीप राणा, सलीम खान सम्मू,अर्जुन सिंह,रमन कुमार,सादिक खान,सुधीर धीमान,पम्मी धीमान,विनोद कुमार,मनु मेहरा,कल्पिन्दर सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...