उज्जवल हिमाचल। कांगडा
नगरकोट मकर संक्रांति महोत्सव 2025 में पांचवी संध्या में वरुण सिंधी व सारेगामा फेम, कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति दी। काफी संख्या में लोगों ने इस महोत्सव की प्रस्तुति को देखा। उन्होंने अपनी बेहतरीन गायकी के अंदाज में मौजूद लोगों को खूब नचाया। कुमार साहिल कईं राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में अपनी प्रस्तुति दे चुके है। 4 से 18 जनवरी तक हर रोज चलने वाले महोत्सव में हजारों लोगों के आने का अनुमान है। पहली संध्या का कार्यक्रम एक दिन बाद शुरू हुआ था। जोकि 5 जनवरी से शुरू हुआ। आज दस जनवरी को हिल्स रूट बैंड व 4 अन्य गायक अपनी प्रस्तुति यहां देंगे व अगले कल अमित मीतू की प्रस्तुति यहां होगी।
15 जनवरी को मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी यहां अपनी प्रस्तुति देंगें। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के साथ यहां खाने पीने का सामान, सामान्य घरेलू खरीददारी का सामान, कईं प्रकार के आकर्षक झूले भी लगाए गए है। और दो ऊंट भी लोगो को सवारी करवाने के लिए लाए गए है जोकि खूब आकर्षण का केंद्र बने हुए है। लोग यहां ऊंट की सवारी करने का भी खूब आनंद ले रहें है।
संवाददाताः अंकित वालिया कांगड़ा।