जनसाधारण में फैली एस. एम. आई. अस्पताल को बेचने की अफवाह निरर्थक, झूठी : डॉ. संदीप महाजन

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

एस एम आई अस्पताल के संस्थापक अध्यक्ष एंव वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संदीप महाजन ने बताया जनसाधारण में फैली एस एम आई अस्पताल को बेचने एंव स्वंय को हिमाचल छोड़ विदेश में जाकर बसने की अफवाह अत्यंत निरर्थक एंव झूठी है। पिछले 45 वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जनता एंव मरीजों को अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे डॉ संदीप महाजन ने बताया कि जब मैने अपना सफर एक नेत्र विशेषज्ञ के रूप में शुरू किया था तो वह भारत की मायानगरी मुम्बई से शुरू किया था जो हर भारतीय का सपना होता है कि हम भी अपनी जिदंगी की शुरूआत इस महानगर से करे ताकि बाद में हमारा नाम भी बड़ा एंव उजागर हो। पिता जी के आग्रह पर मुम्बई छोड़ हिमाचल आकर अपने प्रदेश के लोंगों एंव मरीजों की आंखों की रोशनी को बचाना एवं हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का सर्कल्प जो पिता जी द्वारा दिया गया था, सन 1985 में इसी संकल्प को मध्य नजर रखते हुए मैने एक नेत्र विशेषज्ञ के रूप में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अपना सफर शुरू किया।

डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि जैसे एक सपना 1985 में मैने देखा था कि इस एस एम आई अस्पताल को हिमाचल प्रदेश में ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है। आज उसी तरह मेरा यह भविष्य के लिए एक सपना है कि एस एम आई अस्पताल को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय तकनीक मशीनों से परिपूर्ण तथा अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों के सहयोग एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर इंस्टीच्यूट बनाना है। जिसमें बाहरी राज्यों तथा देश विदेशों से मरीज यहां आकर इलाज करवाएं तथा बाहरी राज्यों के प्रशिक्षु डॉक्टर एवं विदेशों से आए डॉक्टर यहां आकर अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की देख रेख में विश्वस्तरीय तकनीक का संज्ञान लें।

डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि अस्पताल की कार्य कारिणी समिति एवं अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक के उपरांत दोनो ने मिलकर यह फैसला लिया गया है कि विश्व प्रसिद्ध एक ग्रुप के साथ हम हाथ मिला रहे है। और उनके साथ नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हाथ से हाथ मिलाकर इस संस्थान एस एम आई अस्पताल को एक विश्वस्तरीय एव अत्याधुनिक तकनीक से लैस इंस्टीच्यूट के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर सकें। जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बेहतर इलाज मिलेगा। एवं इलाज की गुणवत्ता में और ज्यादा बढ़ौतरी होगी।

डॉ. संदीप महाजन ने जनता से अपील की है कि यह अफवाह बिल्कुल निरर्थक है झूठी है कि मैने अस्पताल को बेचने एवं विदेश में जाकर बसने जैसा कोई फैसला किया है। मैं हिमाचल का बेटा हूँ जिस तरह 47 बर्षों से एक नेत्र विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देता आया हूँ बैसे आगे भी देता रहूंगा। इसलिए डॉ संदीप महाजन ने जनता से आग्रह किया है झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें ।