डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का किया गया आयोजन

Social science quiz was organized at DAV Public School Jogindernagar
डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का किया गया आयोजन

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर
डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर
में कक्षा छठी से नौवीं के विद्यार्थियों के मध्य अंतर-सदन सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य संजय ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों के विभिन्न कौशलों का विकास करना व उनको आत्मनिर्भर बनाना है।

ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का चहुंमुखी विकास होता है व छात्रों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन की ओर से आयुष धीमान, दक्षिण, अनन्या व प्रेक्षा ने, हंसराज सदन की ओर से रूहानी, नंदिनी, रिद्धिमा व युवराज बरवाल ने, दयानंद सदन की ओर से दिव्यांश, विष्ट, प्रणव, अनमोल व प्रकृति ने तथा विवेकानंद सदन की ओर से शुभम, हितैषी, सारांश व मृणालिनी ने भाग लिया।

यह खबर पढ़ें: पवन सिंह के शहीदी दिवस पर फतेहपुर में हुई दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में काफी उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता के अंत में हंसराज सदन ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दयानंद सदन ने द्वितीय और विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी और सभी बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धता के बारे में बच्चों का ज्ञान तथा उन्हें इसके प्रति जागृत करना था।

संवाददाताः जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।