उज्ज्वल हिमाचल। कांगडा
स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कांगड़ा द्वारा पुराना कांगड़ा वार्ड नंबर 3 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक रमाकांत ने लोगों को स्वच्छता बारे जानकारी दी वहीं लोगों की समस्याओं को भी सुना कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया गया।
इसके अलावा सूखे व गीले कचरे सहित हानिकारक कचरे का प्रबंधन, समाधान शिविर तथा ई समाधान में सिटिजन सेवा पोर्टल के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर सफाई निरीक्षक ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक शहरवासी अपना अहम योगदान दें तथा अपने शहर को स्वच्छ, समृद्ध, और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।