नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Special program organized by Not on Map organization and Art of Living on National Tourism Day
नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। चंबा
नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर वैदिक गुरुकुल चमीणू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन पर रही। इसमें स्विटजरलैंड की ओर से डेमनिक विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। इसमें मौजूद लोगों को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

लोगों को बताया गया कि भारत की प्राकृतिक सुंदरता को पहचानने और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और उन्हें विश्व पटल पर लाना है।
एक प्रमुख उद्योग होने के नाते पर्यटन को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। इस काम में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अहम भूमिका निभाता है। इस दिवस के माध्यम से लोगों को वैश्विक स्तर पर पर्यटन के सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

इसके अलावा पर्यटन के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इन विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में पहल, चंबा रीडिस्कवर्ड तथा उल्फत परिवर्तन आदि संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों ने भी पर्यटन को लेकर अपने विचार प्रकट किए।

यह भी पढ़ें : स्माइल हिमाचल संस्था और कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया पुण्य का काम

स्विटजरलैंड से आई डेमनिक ने कहा कि वह पिछले वर्षों से भारत आती रही हैं। मेरा यहां आना न केवल घूमने व नई जगहों को खोजने बल्कि मानवता व विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहता है। उन्होंने कहा कि वह चंबा के चमीणू में स्थित एचटूओ हाउस में रह रही हैं।

यहां के रहन-सहन व वातावरण में जो उर्जा है। वह यहां आने के बाद स्वतः ही महसूस होती है। उन्होंने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही चलो चंबा अभियान को भी बेहतर बताया।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।