- Advertisement -spot_img
8 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

गोवा से ऊना पहुंची विशेष ट्रेन, 1400 से अधिक लोगों की वापसी

Must read

पूजा शांडिल्य। ऊना

शुक्रवार सुबह ऊना विशेष ट्रेन ऊना रेलवे पर गोवा में फंसे हिमाचली लोगों को लेकर पहुंची, ट्रेन करीब पौने सात बजे ऊना पहुंची, जो अपने निर्धारित समय से करीब पौने चार घंटे देरी से पहुंची है। इस विशेष ट्रेन में करीब 1473 हिमाचली लोगों के आने की सूचना है, जिनमे ऊना जिला के 10 यात्री भी शामिल हैं। इससे पूर्व यह ट्रेन रात करीब 3 बजे ऊना पहुंचनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेन करीब 3 घंटे 45 मिनट लेट रही है। सूबे से बाहर फंसे लोगों को लाने वाली यह दूसरी ट्रेन ऊना पहुंची है। जिसमें से यात्रियों को एचआरटीसी की बसों के जरिये उनके गृह जिलों को रवाना किया गया है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों की अगवानी के समुचित प्रबंध किए गए थे। वहीं डीसी संदीप कुमार और एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की अगुवाई में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी हिमाचलियों का घर वापसी पर शानदार स्वागत किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: