सेंट जेम्स स्कूल की प्रधानाचार्या को मिला इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा की प्रधानाचार्या इंदु सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित Indian Excellence Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता एवं कैबिनेट मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्या इंदु सिंह को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Please share your thoughts...