उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल में रिपब्लिक डे का राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान पर मनाया गया। 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रिज मैदान पहुंचकर ध्वजारोहण किया उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मुख्य रूप से मौजूद रहें। राज्यस्तरीय परेड में 25 टुकड़ियां शामिल हुई जिनमें जम्मू कश्मीर पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, सेना के जवान, सेवानिवृत्त जवान, हिमाचल पुलिस, स्थानीय पुलिस, महिला पुलिस, पोस्ट ऑफिस जवान, NSS, NCC, स्काउट एंड गाइड के छात्र शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः फतेहपुर के नवी का गाना “Deed“ हुआ रीलीज, यू ट्यूब पर मचा रहा धमाल
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी विभाग, कृषि, पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां मुख्य आकर्षण रही।