नुरपूर में सौतेली माँ ने 5 वर्षीय बच्ची पर फेंका खौलता हुआ पानी, आरोपी गिरफ्तार

नुरपूर में सौतेली माँ ने 5 वर्षीय बच्ची पर फेंका खौलता हुआ पानी, आरोपी गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर विधानसभा हल्के की लोहारपुरा पंचायत के वासा गांव की सौतेली माँ साहनो देवी जिसकी उम्र 30 वर्ष द्वारा 5 वर्षीय बच्ची पर उबलता पानी फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद घने जंगल में बच्ची को छोड़कर गुम होने का ड्रामा रच डाला। बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं।
बच्ची का अच्छे डॉक्टर से ईलाज न करवाकर घरेलू ईलाज करते रहें ताकि अपने किए हुए अपराध को छुपाया जा सके। बच्ची के घायल होने का समाचार ठीक कुछ दिनों बाद जैसे ही वासा गांव की वार्ड सदस्य कुसुम को पता चला तब उन्होंने तुरत पंचायत प्रधान कृष्ण हीर को इस सारी घटना की जानकारी दी।

प्रधान व वार्ड सदस्य द्वारा बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया। जहां पर उस बच्ची का ईलाज चल रहा हैं। हैरानी की बात यह है कि 7 दिन तक बच्ची तड़पती चिल्लाती रही, पर बच्ची की आवाज़ को सुनने वाला कोई नहीं था। आज उस सारी घटना की वुद्धिजीवियों द्वारा गहनता कर गांव से लेकर अस्पताल तक छानबीन की गई और सच्चाई को सामने लाया गया।

यह भी पढ़ें : RS बाली की माता का हुआ देहांत, एम्स में ली अंतिम सांस

जिसमें साहनो ने अपना जुर्म पंचायत व कुछ प्रत्याशियों के सामने कबूल किया। लोहारपुरा पंचायत प्रधान कृष्ण हीर ने बताया कि उन्हें वार्ड सदस्य कुसुम द्वारा इस सारी घटना की जानकारी दी गई। उन्होने मौके पर पाया कि बच्ची की हालत नाजुक हैं। बच्ची को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया।

यहां पर बच्ची का ईलाज आज भी चल रहा हैं। कृष्ण हीर ने पुलिस प्रशासन से मांग की हैं कि बच्ची के साथ अत्याचार करने वालों को किसी भी तरह से बक्शा न जाए। वासा गांव वार्ड नं 5 की वार्ड सदस्य कुसुम ने बताया कि उन्हें जैसे ही बच्ची के बारे मे जानकारी मिली तो वह तुरंत साहनो के घर पहुँचे और पाया कि बच्ची घायल अवस्था मे जख्मों को सहन करती हुई तङप रही थी।

कुसुम ने कहा की मैंने तुरंत इसकी जानकारी पंचायत प्रधान कृष्ण हीर को दी और बच्ची को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची का ईलाज चल रहा हैं। मेरी पुलिस प्रशासन से मांग हैं कि दोषियों को बक्शा न जाए। साहनो ने अपने आरोप को छुपाते हुए कहा की 7 दिन पहले वह दोपहर के समय गर्म पानी से बर्तन साफ कर रही थी।

जैसे ही उसने बचा हुआ गर्म पानी फेंका, उसी समय अचानक बच्ची सामने आ गई और पानी उस पर गिर गया। उस समय बच्ची को कोलगेट लगाया व दवाई दी और बच्ची को जंगल मे ले गई, यहां पर बच्ची अचानक गुम हो गई। वही गांव वालों का कहना हैं कि साहनो देवी पहले भी इस बच्ची पर जुल्म करती थी, मारती थी, पीटती थी।

अगर गांव मे से कोई भी कुछ बोले तो गाली गलोच पर उतर आती थी। गांव वालों का कहना हैं कि साहनो देवी को ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए। नुरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न का कहना है कि इस मामले की एफ आई आर नूरपुर थाने मे पंजीकृत हो गयी है तथा मामले की जांच खुद कर रहा हूं। जनता व पंचायत के सहयोग से यह मामला पुलिस के नोटिस में आया है। नूरपूर पुलिस ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी उस लडकी की सौतेली माँ साहनो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।