बेसहारा पशु बन रहे सड़क हादसों का कारण : बैल से टकराकर पलटा ट्राला, बेजुबान की गई जान

उज्ज्वल हिमाचल। नादौन

हमीरपुर फोरलेन पर बेसहारा पशुओं की उपस्थिती के कारण हो रही दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में इसी मार्ग पर नादौन के निकट जलाड़ी गांव में रविवार रात एक ट्राला सड़क पर खड़े बैल से से टकरा कर पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पता चला है कि ट्राला नंम्बर एच पी 67-3165 हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था। जैसे ही यह जलाड़ी गांव में में पहुंचा तो अचानक सड़‌क पर बैल आ गया और ट्राले के साथ टकरा गया। इसके बाद ट्राला सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गया। इस टक्कर के कारण बैल की भी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

संवाददाता : मुकंद शर्मा