जमा दो छात्रों का परिणाम रहा शानदार, 20 के 85 प्रतिशत से ज्यादा रहे अंक

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में सत्यम ग्रोवर,अनुराग सैनी व मनस्वी जसवाल टॉपर रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि तीन छात्रों के 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक रहे हैं,जबकि 20 छात्रों ने 85 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल को नई बुलंदियां प्रदान की हैं। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्ष डॉक्टर नीना पाहवा व सभी सदस्यों ने अभिभावकों,छात्रों,व शिक्षकों को शानदार रिजल्ट के लिए बधाई दी है ।

और शुक्रवार को स्कूल में अवकाश घोषित किया है।प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष 113 छात्रों ने जमा दो की परीक्षा दी थी और 91 छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं। सत्यम ग्रोवर ने 91 अनुराग सैनी ने 90 मनसवी जसवाल ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। साइंस स्ट्रीम में नंदन शर्मा ने 89, वंशिका ने 89,तनिश गुप्ता ने 88, दिव्यांशी ने 86, रितिशा ने 85 व मैक्स,तान्या,हर्षिता,जेसिका,सूर्यांश व अक्षत ने कमाल का प्रदर्शन कर जीएवी का नाम रोशन किया है।

कॉमर्स स्ट्रीम में शाइनी चौधरी ने 89, सीरत ने 87,एबिगेल ने 86,अंकिता और आर्यन भाटिया भी छाए रहे है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विषयवार टॉपर में अंग्रेजी में वंशिका ने 99 व 21 छात्रों ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।फिजिक्स में सत्यम ग्रोवर ने 88,केमिस्ट्री में अनुराग – तनिश ने 92 व 4 अन्य छात्रों ने 90 से ज्यादा अंक हासिल किए।गणित में सत्यम के 93 अंक रहे हैं।फिजिकल एजुकेशन में वंशिका ने 94,नंदन,मनस्वी व शाइनी ने 93 अंक हासिल कर टॉप किया। बायोलॉजी में सूर्यांश ने 96 व मनस्वी- वंशिका ने 95 अंक लिए हैं ।कंप्यूटर साइंस में जेसिका के 92 व अनुराग के 91 अंक रहे हैं।अकाउंटेंसी में शाइनी- एबिगेल ने 89, बिजनेस स्टडी में आर्यन ने 81,इकोनॉमिक्स में शाइनी एबिगेल ने 94 अंक हासिल कर टॉप किया है।