उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
जमा दो मेडिकल- नॉन मेडिकल के बाद एमबीबीएस व इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा नीट व जेईई में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के पांच होनहार छात्रों ने प्रवेश प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का समय है। अभिभावकों का स्कूल के प्रति विश्वास व शिक्षकों का मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हुआ है प्रधानाचार्य ने कहा कि जेईई में 98 परसेंटाइल अंक हासिल कर राजीव शर्मा व जीएवी में ही कार्यरत पीजीटी केमिस्ट्री सोनी शर्मा की बेटी अनन्या शर्मा ने एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश पाया है।

नीट में अक्षत धीमान जिसके पिता अशवनी कुमार शिक्षक हैं व माता बिंदु नर्स है जो टांडा में ही कार्यरत हैं ने 543 अंक हासिल किए और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में ही एडमिशन मिली है। अंबिका विहार कांगड़ा निवासी सचिन ठाकुर की पुत्री शानवी ठाकुर के 547 अंक हैं और ऑल इंडिया रैंक 13776 रहा है जबकि सिंगल गर्ल चाइल्ड में रैंक वन और एचपी रैंक 32 रहा है। सानवी ने टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। वीरता निवासी अशोक कुमार की पुत्री तमन्ना ने 530 अंक हासिल कर टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया है।

नाग मंदिर रानीताल के चेलियां निवासी पवन कुमार की पुत्री अंपाक्षी ने 491 अंक हासिल कर वाय एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रवेश पाया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीएवी द्वारा हर महीने नीट और जेईई आधारित परीक्षा ली जाती है और जिसका परिणाम है कि हर साल 5 से 10 बच्चे य इंजीनियरिंग व डाक्टरी में प्रवेश पाते हैं। पिछले साल हमारे स्कूल से 10 डॉक्टर बने थे और एक आईआईटी में गया था।





