स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने फिर एक बार अपनी जीत का परचम लहरा कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने धौलाकुआं में आयोजित चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत करके प्री -नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में अभिनव दगोत्रा, अर्नव, कनव ,नैना शर्मा, परिधि ,पर्शव जमवाल, रितिका, यश धीमान और वैभव शामिल है। विजयी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम व अनुशासन में रहकर इस उपलब्धि को हासिल किया है । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आरती शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है। इसके साथ ही विजयी रहे विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की भी मंगल कामना की गई।