हाइट कॉलेज शाहपुर में राज्य स्तरीय एनसीसी ट्रैकिंग कैंप का सफल समापन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस शाहपुर में आयोजित 21 दिवसीय राज्य स्तरीय एनसीसी ट्रैकिंग कैंप का आज समापन हुआ। 20 जून से 11 जुलाई तक चले इस कैंप में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए 430 कैडेट्स ने भाग लिया। इस उपलक्ष पर जम्मू-कश्मीर एनसीसी निदेशालय के कर्नल नरेश कौशिक, कर्नल संदीप, ओर कैंप कमांडर सूबेदार नोक सिंह की तरफ से हाइट शाहपुर कॉलेज के प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कायस्था को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्था ने कहा कि इस तरह के कैंप युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

एनसीसी अधिकारियों कर्नल नरेश कौशिक कर्नल संदीप, व सूबेदार नोक सिंह और अन्य स्टाफ ने कॉलेज प्रशासन का आभार जताते हुए उत्कृष्ट सहयोग के लिए सराहना की। कैडेट्स ने कड़ी ट्रैकिंग के साथ-साथ कांगड़ा किला, गोपालपुर चिड़ियाघर पालमपुर, वॉर मेमोरियल भागसू नाग, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला, हिमानी चामुंडा ट्रेक व बैजनाथ मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।

चेयरमैन रमन कायस्था, प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार, डीन नरेश शर्मा, कैप्टन सुनील कुमार हवलदार वीरेंद्र गुलेरिया, एनसीसी बव-वतकपदंजवत दीपक वदान व टीम ने भी एनसीसी निदेशालय का धन्यवाद किया। कैंप के सफल संचालन हेतु कॉलेज प्रशासन व एनसीसी निदेशालय की संयुक्त पहल की सराहना की जा रही है। इस तरह के कैंप युवाओं के अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं