उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए, राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक C-DAC/MeitY प्रायोजित 5 दिवसीय ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) “Introduction to IoT and AI”का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी अकादमी, C-DAC मोहाली द्वारा आयोजित किया जा रहा है तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित है। 4 अगस्त को आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अक्षय सूद (HPAS), निदेशक, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, हिमाचल प्रदेश द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। मुख्य अतिथि अक्षय सूद (HPAS), निदेशक, तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश ने उद्घाटन सत्र में कहा, “तकनीकी शिक्षकों को उभरती तकनीकों जैसे IoT और AI में दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम भविष्य की नींव तैयार करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. बलविंदर सिंह, मुख्य अन्वेषक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईसीटी अकादमी, C-DAC मोहाली ने समारोह में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

संस्थान के प्राचार्य इंजी. चंदर शेखर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक, आईटीआई और स्कूल शिक्षकों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे IoT (Internet of Things) और AI (Artificial Intelligence) जैसी उभरती तकनीकों में दक्षता प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में कुल 46 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिनमें से 34 पुरुष और 12 महिला प्रतिभागी हैं। इनमें 27 प्रतिभागी पॉलिटेक्निक संस्थानों, 18 आईटीआई संस्थानों और 1 प्रतिभागी राजकीय विद्यालय से हैं। सभी प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से पूर्व चयनित हैं और चयन प्रक्रिया की निगरानी स्वयं C-DAC मोहाली द्वारा की गई थी। इस दौरान कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया, नि:शुल्क अध्ययन सामग्री, चाय व जलपान तथा कार्यकारी लंच दिया गया। प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक सत्रों का संचालन प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सीमित सीटें — पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन
विशेषज्ञ वक्ता प्रतिष्ठित संस्थानों से सभी सत्रों का संचालन C-DAC मोहाली, NIT हमीरपुर तथा अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को औद्योगिक अनुभव तथा व्यावहारिक जानकारी से परिपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंकज ठाकुर, विभागाध्यक्ष (आईटी), राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर तथा सह-संयोजक वरुण गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता (कंप्यूटर अभियंत्रण) इस आयोजन को प्रभावशाली और व्यवस्थित रूप से संचालित कर रहे हैं। संस्थान ने पिछले वर्ष भी दो AICTE-ATAL FDP का सफल आयोजन किया था, जिससे इसकी आयोजन क्षमता और गुणवत्ता सिद्ध होती है।
संवाददाता: अंकित वालिया, कांगड़ा।





