निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा kanol पंचायत में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में रक्तचाप, शुगर, बीपी,सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जाँच की गई। इस अवसर पर लगभग 150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया। पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ रिपिन हीरा ने बताया कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।