अनुराग ठाकुर को दिल्ली से अचानक बुलावा, सभी कार्यक्रम रद

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली से अचानक बुलावा आने के कारण सभी कार्यक्रम रद् करने पड़े। केंद्रीय मंत्री गगल हवाई अड्डे से सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए। दो दिन तक अनुराग के हमीरपुर में कई कार्यक्रम तय थे। लेकिन अचानक अनुराग को दिल्ली हाईकमान से न्योता आ गया। इसलिए वह सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

  • गगल हवाई अड्डे से रवाना हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे और दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात व हिमाचल की स्थिति पर चर्चा करके लौटे हैं। अब यह भी बताया जा रहा है कि 11 को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी दिल्ली जा रहे हैं।

ऐसे में एकाएक अनुराग का दिल्ली जाना भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। भी यह तो पता नहीं चल सका है कि अचानक ऐसा क्यों हुआ है जिसमें अनुराग को अपने कार्यक्रम रद करके दिल्ली का रुख करना पड़ा है। अनुराग ठाकुर सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से रवाना हुए।