सीएम चेहरे के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम लगभग तय!

Sukhwinder Singh Sukhu's name almost fixed for CM face!!
सीएम चेहरे के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम लगभग तय!

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश में अगला सीएम चेहरे के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस में वह प्रतिभा सिंह के मुकाबले में आगे हो गए हैं। उधर,CID ने उन्हें सीएम प्रोटोकॉल में ले लिया है। वहीं, कांग्रेस के विधायक भी विधानसभा पहुंचने लगे हैं।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी हाईकमान सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा में से किसी एक को मुख्यमंत्री बना सकती है। लेकिन मीडिया के हवाले से मिल रही सूचनाओं में सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सहमति बन सकती है।

यह खबर पढ़ें: जोगिंद्रनगर में मिलेगीं ह्रदय रोगों के ईलाज व टेस्ट की सुविधाएं

प्रतिभा सिंह की जगह उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाईकमान को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने विवाद खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ एक उप-मुख्यमंत्री बनाने की भी सलाह दी है।

अगर हाईकमान इस पर सहमति दे देता है तो प्रतिभा सिंह की जगह किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि विक्रमादित्य सिंह को उप-मुख्यमंत्री या गृहमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला अभी राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात कर रहे हैं।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।