उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा के वीरता के रहने वाले सुमित कौशल (एलाइड सर्विस, संबद्ध सेवाएं, में सहायक कर एवं उत्पाद शुल्क अधिकारी के पद पर तैनात हुए हैं। इस उपलक्ष पर नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा ने उन्हें शाल भेंट कर व हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने बीए डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ तथा एमए.पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। इनके पिता एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी से तथा माता रमा देवी हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर हुए हैं। इस उपलक्ष पर उपाध्यक्षा राज कुमारी, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद सौरभ चौधरी मौजूद रहे।

संवाददाता : अंकित वालिया





