पुराना कांगड़ा में टी10 संडे क्रिकेट लीग का समापन, टीएमसी वीरता बनी चैंपियन

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

पुराना कांगड़ा मैदान में ओल्ड क्रिकेटर स्टार द्वारा आयोजित टी10 संडे क्रिकेट लीग का भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

लीग का फाइनल मुकाबला टीएमसी वीरता और विक्की वीरता के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विक्की वीरता ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएमसी वीरता ने निर्धारित ओवरों में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की वीरता की टीम 119 रन पर सिमट गई। इस तरह टीएमसी वीरता ने 35 रनों से जीत दर्ज कर टी10 संडे क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अभी को, मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी का पुरस्कार अभिषेक को और बेस्ट बॉलर का सम्मान चिराग महाजन को मिला। मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओल्ड क्रिकेटर स्टार द्वारा हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से युवा खेलों की ओर प्रेरित होते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने पुराना कांगड़ा के विकास के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया और मैदान में चेंजिंग रूम निर्माण की घोषणा भी की।

बताया गया कि इस लीग में कुल 60 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनिल कुमार, सूरज कमल भाटिया, अजय कुमार, निखिल जमवाल, मनोज (काका), दलीप, विनय धीमान, गुरदयाल, कुलभूषण, पंकज, विजय, चंचल, आशीष, अवनीश, विक्रम, राकेश मेहरा सहित ओल्ड क्रिकेटर स्टार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संवाददाता: तेजस्वी चौधरी