मेडिकल कॉलेज टांडा में तमन्ना ने एमबीबीएस में पाया प्रवेश

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

गांव थाना बरग्रां, जो अपने फ्रेशर्स द्वारा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को पास करने और कमीशन के टेस्ट क्लियर करने के लिए जाना जाता है ने आज फिर यह कर दिखाया है। इस गांव से संबंधित तमन्ना को डाव राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल टांडा में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। उसने 530 अंक हासिल किए हैं और प्रदेश में 71वीं रैंकिंग हासिल की है।

तमन्ना ने सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धपुर, धर्मशाला से अपनी दसवीं की परीक्षा पास की है। सेक्रेड हार्ट के बाद उसने जीएवी पब्लिक स्कूल, कांगड़ा से जमा दो की परीक्षा पास की है। पूछे जाने पर, तमन्ना ने बताया कि वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता और बड़ी बहन से मिलने वाले सहयोग को देती है।

उसके पिता, अशोक कुमार, भौतिकी में एक व्याख्याता थे और एक हेडमास्टर के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता अनीता देवी एक संस्कृत व्याख्याता हैं, जो सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटौर, कांगड़ा में कार्यरत हैं। तमन्ना की बड़ी बहन, मुस्कान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक बैंकर है। तमन्ना‌‌ का कहना है कि उसने अपनी तैयारी ज्यादातर ऑनलाइन स्टडी द्वारा की है।