उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
आगामी 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में मेन ऑरकेस्ट्रा, लाइट एंड साउंड सिस्टम और स्टार कलाकारों की व्यवस्था के लिए एडीसी कार्यालय हमीरपुर में 21 फरवरी तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि मेन ऑरकेस्ट्रा की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं इसी दिन साढे ग्यारह बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोली जाएंगी।
यह भी पढ़ेंः भरमाड़ में पुलिया के नीचे पानी में तैरती मिली लाश
इसी प्रकार लाइट एंड साउंड सिस्टम की निविदाएं भी 21 फरवरी को सुबह 11ः45 बजे तक एडीसी कार्यालय पहुंच जानी चाहिए और ये निविदाएं उसी दिन दोपहर 12ः15 बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोल दी जाएंगी। स्टार कलाकारों की व्यवस्था से संबंधित निविदाएं 21 फरवरी दोपहर एक बजे तक प्राप्त की जाएंगी तथा इन्हें इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उप समिति के सदस्यों की मौजूदगी में खोला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एडीसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।