ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Thakur Sukhwinder Singh Sukhu paid courtesy call on former Chief Minister
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उन्हें हिमाचली शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कल से शुरु

मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री का समीरपुर आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

संवाददाताः विजय ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।