नववर्ष में नई ऊर्जा के साथ काम करें शिक्षा बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी: डॉ. राजेश शर्मा

उज्जवल हिमाचल । धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर राजेश शर्मा का नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. शर्मा को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि चेयरमैन डॉक्टर राजेश शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें एक जवान और ऊर्जावान अध्यक्ष मिले हैं। उनकी गाइडलाइन से उन्हें हमेशा नया करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे अध्यक्ष जो खुद कार्य को सुचारू रूप से करते हैं और कर्मचारियों के हितों में कार्य करते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान की समस्याएं भी अध्यक्ष के समझ रखी उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी समस्याओं का हल जरूर होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में बोर्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उनकी दूरदर्शिता और नवाचारी सोच ने बोर्ड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा की गाइडलाइन से उन्हें अपने काम में नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया है। एजुकेशन बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नया वर्ष आया है तो नहीं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा जहां काम होता है वहां गलतियां भी होती है, लेकिन हमें नए वर्ष से प्रण लेना है कि उन गलतियों में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का साथ हमारे साथ हमेशा रह रहा है इसलिए हम अपने मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे कर्मचारियों की समस्या चल रही है उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने पिछले साल के पलों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं और आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह से कार्य करना है कि हमारी शिक्षा एक बेहतर हो जिससे कि आने वाले युवाओं को कोई दिक्कत देना है और वह सब रोजगार हासिल कर सके।डॉ. शर्मा ने कहा कि नव वर्ष नए अवसर और चुनौतियां लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी नई ऊर्जा के साथ काम करें और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है और इस दिशा में बोर्ड निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुझे खुद तेज़ी से काम करने की आदत है, तो मुझे उम्मीद है क्या बोर्ड के कर्मचारी भी अपने कार्य में तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री का पूर्ण सहयोग मिल रहा है तो हमारा फर्ज भी बनता हे कि हम सभी बेहतर कार्य कर कर एजुकेशन बोर्ड को ऊंचाइयों पर लेकर जाएं।