उज्जवल हिमाचल।मंडी
मंडी जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार, मंडी से धर्मपुर की ओर जा रही एक निजी बस बनेरड़ी से आगे मलोन के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के समय बस में लगभग 18 से 20 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की।





