शादी में जा रहे दो जवानों की कार 600 मीटर गहरी खाई में गिरी, दोनों युवकों की गई जान

उज्जवल हिमाचल।मंडी

मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में सेवारत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचाननितेश (32 वर्ष) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। दोनों युवक भारतीय सेना में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे जब शादी में जा रही एक अन्य कार दरलग पहुंची, तो पीछे आ रही युवकों की कार दिखाई नहीं दी। इस पर दोस्तों ने बार-बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद एक महिला ने मोबाइल उठाया और बताया कि कार खाई में गिर चुकी है और मोबाइल वहीं पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही दोस्त तुरंत वापस लौटे और मौके पर पहुंचे। खाई में उतरकर उन्होंने देखा कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और दोनों युवक वाहन से बाहर मृत अवस्था में पड़े थे