मुख्यमंत्री ने जगदीश सिपहिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

The Chief Minister expressed condolences on the death of Jagdish Sipiah

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः परशुराम जयंती पर शिमला में ब्राह्मण सभा द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन

अपने शोक संदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ (unwell) चल रहे थे और शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।