गृह क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

The Chief Minister received a grand welcome on reaching his home area.
गृह क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

उज्जवल हिमाचल। नादौन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन के दौरे पर पहुंचे। हेलीकॉप्टर के माध्यम से गौना के मैदान में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सेरा के विश्राम गृह पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र के कई प्रतिनिधिमंडलों और अन्य लोगों से भेंट की।

यह भी पढ़ेंः बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

विश्राम गृह में देर शाम तक मुख्यमंत्री आम लोगों से मिलते रहे। इस दौरान बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री आज भी सेरा के विश्राम गृह में आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।