- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

लोगों के सपने पूरा करना जानती है प्रदेश की कांग्रेस सरकारः मुख्यमंत्री

Must read

उज्जवल हिमाचल। मंडी
प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों के सपने को पूरा करना जानती है और पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा मात्र राजनीतिक फायदे के लिए संस्थानों को खोला गया था। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने मंडी जिला के दौरे के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सुंदरनगर में कही।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को पहली बार जिला मंडी के दौरे पर मौजूद हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का मंडी में शुभारंभ भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवरात्रि के पावन अवसर पर पहली बार जिला मंडी का दौरा करना सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें : जिला मंडी में आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि शिवधाम बनाने से पहले सरकार को बजट का प्रावधान करना चाहिए था। किसी भी योजना को पूरा करने के लिए उसके लिए बज्र का प्रावधान करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए अच्छे शासन की जरूरत होती है और भाजपा सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बहुत अधिक कमजोर था। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा बिना बजट के संस्थानों को खोल दिया गया था, जहां स्टाफ तक मौजूद नहीं था।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: