उज्जवल हिमाचल। ऊना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ने आज हिमाचल दिवस पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 हिमाचल प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन रहा है।
इन 75 वर्षों के इतिहास में इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है।
यह खबर पढ़ेंः भटेच्छ छिंज की माली रही सोनू पहलवान के नाम


उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश 30 छोटी बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से केंद्रशासित चीफ कमिश्नर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया था और वर्ष 1971 को हमे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।