फाउंडेशन द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा पिछले कुछ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता एवं दूर- दराज की पंचायतों में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में भी यह संस्था नूरपुर खंड के बहुत से स्थानों पर पौधारोपण करवा रही है जबकि कुछ अन्य स्थानों पर भी संस्था द्वारा गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में निरमंड की पंचायत बैधा में फाउंडेशन की मास्टर ट्रेनर कविता के द्वारा बीस दिवसीय पाइन नीडल व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। संस्था की ट्रेनर कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्किल आधारित कार्यक्रम आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि भविष्य में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी नरेश कुमार ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी जारी किए।

संवाददाता : विनय महाजन