- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

बद्दी के निर्माणाधीन बहुमंज़िला इमारत का गिरा लैंटर, एक मजदूर दबा

Must read

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़
बद्दी के चक्का मार्ग पर सनसिटी के नज़दीक निर्माणाधीन बहुमंज़िला इमारत का लैंटर अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तक़रीबन 6ः15 बजे का है। जब यह हादसा हुआ, तब चार मज़दूर उसके काम कर रहे थे। परंतु लैंटर गिरने से तीन मज़दूर पहले ही बाहर निकल गए। परन्तु एक मज़दूर मलबे के नीचे दब गया।

एसएचओ बद्दी राकेश रॉय के साथ पुलिस टीम तुरंत मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफ़ी मशक़्क़त के बाद मज़दूर बाहर निकाला। मज़दूर की हालत देखते हुए तुरंत उसे नज़दीकी अस्पताल में लाया गया। बद्दी एसपी मोहित चावल के अनुसार हादसा तक़रीबन शाम 6ः15 का है।

यह भी पढ़ेंः  हिमाचल में अडानी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने मारा छापा

एक निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिर गया, जिसमे चार मज़दूर काम कर रहे थे। परंतु लैंटर गिरने से पहले तीन मज़दूर तुरंत बाहर भाग निकल गए और एक मज़दूर मलबे में दब गया। मोहित चावला ने बताया कि मज़दूर को निकाल लिया गया है, जिनकी हालत अभी नाज़ुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

संवाददाताः सुरेन्द्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: