उज्जवल हिमाचल।नूरपुर
नूरपुर प्रदेश का बहुचर्चित जसूर–पंजरोड–गोलवां बड़ी–बतराहन–पदेहड़ रूट आखिरकार फिर से बस सेवा के साथ शुरू हो हैl इस रूट पर बस आज से चल पड़ी है, जिसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक ने देते हुए वताया कि किन्ही कारणों से इस रूट को बंद किया गया था l इस रूट बहाली की सूचना व बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। गौर तलव है कि बीते माह एसडीएम कार्यालय में एक समीक्षा बैठक में समिति सदस्यों ने कोरोना काल से बंद पड़े इस रूट को खोलने की मांग जोरदार तरीके से उठाई थी। लोगों की मांग पर आखिरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को यह कार्यवाही व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन के निर्देश पर धरातल पर जनहित में करनी पड़ी l
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य तमन्ना धीमान ने बताया कि यह क्षेत्र की एकमात्र सरकारी बस सेवा थी, जिसके बंद रहने से छात्र–छात्राओं और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।बस सेवा आज शुरू होने पर लोगों ने परिवहन निगम और स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि व्यवस्था परिवर्तन सरकार अपने 3 साल का जशन मंडी जिले में बना रही है लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की लाल पिता साइन प्रशासन अभी तक पूर्व सरकार के नियमों पर कोरोना कल में बंद रूटों को अभी तक बंद रखे हुए हैं इतना ही नहीं भाजपा सरकार में रविवार को स्थानीय रुटो पर चलने वाली काफ़ी बसें बंद कर दी गई थी इसका कारण स्थानीय रुटो पर सवारीयो का ना मिलना था जो आज भी बंद है रविवार को स्थानीय रूटों पर कई क्षेत्रों में बसों का अभी तक आगमन नहीं हो सका l लोगों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज भी ऐसे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह भाजपा के घरो में हाजिरी लगाने की अपेक्षा स्थानीय जनता का काम जनहित में करें लेकिन हिमाचल पद पर निगम अभी तक पूर्व सरकार के आदेशों को इस पर लागू किए हुए हैं l
संवाददाता :विनय महाजन





