उज्जवल हिमाचल । धर्मशाला
चौबीसो घंटे 12 हों महीने एक सजग प्रहरी के तौर पर भारत को हिमालय पर्वत के तौर पर मिले कुदरती करिश्में को ताउम्र कैसे सहेज कर रखा जाए । इस मकसद से 21 साल पहले गठित किए गए हिमालय परिवार पिछले दो दशकों से निरंतर देशभर में अपना विस्तार करता जा रहा है और अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसकी जिम्मेदारी प्रांत के मशहूर समाजशास्त्री डा मोहिंद्र सलारिया को सौंपी गई है, इसी कड़ी में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए डा. मोहिंद्र सलारिया ने भी अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए हिमालय को बचाने,”राष्ट्र निर्माण जीव उत्थान और मानव चरित्र निर्माण” के मकसद से बख़ूबी रणनीति बनानी शुरू कर दी है ।
जिम्मेदारियों बीके सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हिमालय परिवार प्रांत प्रमुख डाँ . सलारिया ने हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश प्रांत की मासिक बैठक का आयोजन किया, वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रांत के प्रमुख समाजशास्त्री डा. मोहिंद्र सलारिया की अध्यक्षता ने की, बैठक में हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश प्रांत के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया, इस बैठक में प्रांत प्रमुख डा. सलारिया ने राष्ट्रीय हिमालय परिवार की ओर से प्रांत कार्यकारणी के लिए तय की गई ।
जिम्मेदारियों का सिलसिले बार ब्यौरा प्रदर्शित किया और तमाम पदाधिकारियों को हिमालय को बचाने समेत राष्ट्र निर्माण, जीव उत्थान और मानव कल्याण में कैसे ख़ुद को समर्पित करना है, इस बाबत विस्तृत जानकारी साझा की, डा. सलारिया ने कहा कि बीते कुछ सालों से जिस तरह से पर्यावरण में अजब-गज़ब का बदलाव देखा गया है इसका असर निश्चित तौर पर आने वाले समय में मानव जीवन पर भी पड़ने वाला है, ऐसे में आज अगर जिम्मेदारियां तय नहीं की गईं तो इसका भुगतान निकट भविष्य में हम सबको भुगतना पड़ेगा इसलिए आज जरूरत है कि ख़ुद के बारे में सोचने के साथ-साथ समाज कल्याण और मानव जीवन उत्थान में जो भी संभव हो हमें निस्वार्थ भाव से करने की नितांत जरूरत है, उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए एक रणनीति के तहत हिमालय परिवार संगठन धरातल पर काम करेगा और पहले से काम कर रहे इस परिवार की केंद्रीय इकाई की ओर से हम सब की जिम्मेदारियां तय की हैं ।
जिसे हर एक पदाधिकारी को समझना बेहद ज़रूरी है, उन्होंने बैठक में प्रांत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव महासचिव, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और प्रांत मीडिया प्रमुख, प्रांत कानून प्रमुख समेत प्रांत पत्रिका प्रमुख की हरेक जिम्मेदारियों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया, उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार की सिंधु यात्रा का बहुत जल्द आग़ाज़ होने वाला है उसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, उसमें हरेक को अपनी भूमिका तय करनी है, उससे पहले भी प्रांत के प्रमुख शहरों में बड़े स्तर पर हिमालय परिवार कार्यक्रमों का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय इकाई के भी बड़े पदाधिकारी भाग लेंगे, इसलिए आज हरेक को अपनी जिम्मेदारियों को तुरंत समझने की जरूरत है और हिमालय परिवार का मिशन धरातल पर शत प्रतिशत उतरे उसके लिए अभी से जुट जाना होगा।
डा. सलारिया ने कहा कि यही वजह है कि आज केंद्रीय इकाई द्वारा हमें सौंपी गई जिम्मेदारियों को आज प्रांत के प्रत्येक सदस्यों पदाधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें बेहद ख़ुशी हो रही है। इस बैठक में प्रांत प्रमुख डॉ मोहिंद्र सलारिया समेत श्री. यज्ञ दत्त, महासचिव (महामंत्री), डॉ. अशोक कुमार पठानिया, महासचिव (महामंत्री), राजेंदर सिंह, उपाध्यक्ष, डॉ सूर्य प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष, श्री. कृष्ण कुमार डोडा, उपाध्यक्ष, कर्नल विवेक पी. सिंह, उपाध्यक्ष, बाना सिंह, सचिव, पुष्प कुमार, सचिव, जनम सिंह, सचिव, डॉ. ओम शर्मा, सचिव, अधिवक्ता बसंतू गौतम, प्रान्त पत्रिका प्रमुख, धीरज कुमार, सदस्य मेद सिंह, सदस्य मोहम्मद रफ़ी आदि शामिल रहे ।





