उज्जवल हिमाचल ।भांबला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सरकाघाट विधानसभा हल्के के बल्द्वाडा के अंबेडकर भवन बतैल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होने बल्द्वाडा में पार्टी के कार्यकतार्ओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को दिए संगठन को मजबूत करने के मंत्र दिए । उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पुहंचाऐं तथा इस प्रदेश आज तक के इतिहास की सबसे निठली निकम्मी सरकार की विफलताओं से लोगो को जागरूक करें ।
उन्होने कहा की सुक्खू को सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले, संस्थानो को बंद करने ,युवाओ को धोखा देने वाले महिलाओं और कर्मचारियों को ठगने वाले मुख्यमंत्री बन गए है। केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग कर रही है, लेकिन यह सरकार लोगों को गुमराह कर रही है की केन्द्र हमारा सहयोग नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा की 2027 में भाजपा की सरकार तो बनना तय है परंतु हम सभी 2032 में भी भाजपा की सरकार दोबारा बनाने में भी आज से ही जुट जाएं।इस अवसर पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ,सचिव तिलक राज ,पूर्व विधायक हिरा लाल, प्रियवर्त शर्मा राजेन्द्र भुट्टो, पवन ठाकुर, वासुदेव शर्मा, विनय राणा,शिवम, देशराज,संदीप,विपिन राणा सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्टो के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता:नरेश कुमार





