उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता श्री नैना देवी के दरबार में जहां पर श्रद्धालु एवं पर्यटकों ने रात भर नए साल का जश्न मनाया वहीं पर सुबह माताजी की पूजा अर्चना करके दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज किया ताकि माता रानी की कृपा पूरा वर्ष उनके परिवार पर बनी रहे नव वर्ष के इस पावन उपलक्ष्य पर धार्मिक पर्यटन का अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां पर श्रद्धालुओं ने खूब भांगड़ा डाला वहीं पर माता जी के दरबार में हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
ओदो दिवसीय नव वर्ष मेला में जिला प्रशासन मंदिर न्यास के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे श्रद्धालुओं के लिए रात के समय आग सेकने ने की व्यवस्था भी की गई थी वहीं पर रोपवे रज्जू मार्ग के द्वारा भी श्रद्धालु मंदिर के समीप पहुंचे रज्जू मार्ग सेवा का भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से माता जी के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और अब तक गत शाम से लगभग एक लाख की करीब श्रद्धालु माता जी के दर्शन करके अपने नव वर्ष का आगाज कर चुके हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी रही जो भी श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पर नव वर्ष बनाने के लिए पहुंचे ।उन्हें खान-पान पर एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी खाने पीने की सारी व्यवस्था पंजाब की समाज से भी संस्थाओं के द्वारा की गई थी जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन किया गया था और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विवाह शादियों की तरह स्टाल लगाकर खाने की वस्तु परोसी गई कुल मिलाकर नव वर्ष की पावन बेला पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां श्री नैना देवी के दर्शन करके नव वर्ष का शुभारंभ किया और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की ।
संवाददाता:सुरेंन्द्र जम्वाल





