हिमाचल की आवाम दुखी और सरकार मना रही जश्न : डॉ राजीव भारद्वाज

युवा, महिला, दिव्यांग, कर्मचारी और किसान विरोधी सरकार

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार किस बात के 2 साल का जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने पिछले दो सालों में हिमाचल के युवाओं, किसानों, महिलाओं, दिव्यांगों और सभी वर्गों को ठगा है । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि 2 साल जश्न किस बात का मना रहे हैं।

  • उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से सवाल पूछे कि क्या

1. 22 लाख किसान परिवारों को धोखा देने का या किसानों से 100 रुपए लीटर दूध और 2 रुपए किलो गोबर न खरीदने का जश्न मना रही सुक्खू सरकार?

2. बीते दो वर्ष से देवभूमि हिमाचल में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी, विकास ठप्प और ऋण का बोझ अत्याधिक बढ़ा है, इसके बावजूद जनविरोधी कांग्रेस सरकार दो वर्ष का जश्न मनाने जा रही है?
3. दिव्यांगों की हितों की रक्षा न करने पर सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार का जश्न मना रही है सरकार?
4. क्या बेरोजगारों को धोखा देने का क्या रोजगार देने वाला संस्थान को बंद करने का जश्न मना रही सुक्खू सरकार?
5. क्या प्रत्येक हिमाचली पर 1.20 लाख से अधिक रुपए कर्ज चढ़ाने का जश्न मना रही सुक्खू सरकार?
6. क्या 28 लाख महिलाओं को धोखा दे कर सुक्खू सरकार जश्न मनाने जा रहे हैं….
7. क्या बेटियों के लिए चलाई गई शगुन योजना बंद करने का जश्न मना रही है सुक्खू सरकार?
8. क्या गृहिणी सुविधा योजना बंद करने का जश्न मना रही है सुक्खू सरकार?

हिमाचल में कांग्रेस सरकार हर मुद्दे में फेल हो चुकी है, हिमाचल प्रदेश की हालात बदहाल हो चुकी है और सरकार जश्न मना रही है बल्कि जनता दुखी है। उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि 2 साल सरकार के जनता के तनावपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की कुनीतियों से पैदा हुए माहौल में दुखी है जिसका मुंहतोड़ जवाब सरकार को देना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को सलाह देते हो कहा कि जश्न मनाने की बजाय जनता के दुखों को समझें और हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करें। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी देश की आवाम के हितों के लिए दिन-रात प्रयत्न कर रहे हैं।

संवाददाता : धर्मशाला