उज्ज्वज हिमाचज। धर्मशाला
जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार सत्ता में आई है उसी दिन से जनता का सुख चैन छीना हुआ है। पहले चले हुए संस्थान बंद कर आपदा डाल दी और अब एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं हो रही है तो व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली ये सरकार हर जगह अपनी नालायकी का परचम लहरा रही है। पूरा प्रदेश आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। चंडीगढ़ से मनाली व पठानकोट से मंडी जैसी मुख्य सड़क मार्गों पर 18-18 घंटे जाम लग रहा है और अधिकांश सड़कें बंद हैं। लोग टनलों के अंदर रातें गुजारने पर विवश हैं लेकिन सरकार का एक मंत्री तक सड़क पर नहीं उतरा है।
अब तो हालत ऐसी है कि जनता ही कह रही है ये सरकार ही एक पनौती है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह संयोजक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व में रहे मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु ने सरकार पर तीखा ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की असली पनौती मौजूदा सरकार है जब से सत्ता में आई है पूरे प्रदेश का बेडागर्क करके रख दिया है। जिस मंत्री के पास राजस्व और बागवानी जैसे महत्वपूर्ण विभाग है वह जनता से संवाद करने के बजाय दूर भाग रहा है।
उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी एक अजीब इंसान हैं। जिस भाषा में वो बातें करते हैं वो कैसे सहन हो सकती है। ऐसी बातें तो एक साधारण व्यक्ति भी नहीं करता है, आप तो चुने हुए प्रतिनिधि है। मंत्री मुहल्ले की लड़ाई की तरह बातें करते हैं। जगत सिंह नेगी को हो जय राम नाम का फोबिया हो गया है। जिन्हें विधानसभा में बात करने का ही पता नहीं, जिन्हें विधानसभा की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं है। भाषा की मर्यादा जो भूल चुके हैं, उन्हें काले झंडे नहीं अब जनता से जूते ही पड़ेंगे।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का बेड़ागर्क ऐसे ही मंत्रियों ने कर रखा है। तभी तो कांग्रेस की हर एक स्टेट से छुट्टी हो रही है। ऐसे मंत्री को कभी भी टिकट नहीं देना चाहिए। चक्षु ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को पनौती कहना और असभ्य भाषा का प्रयोग करना घटिया नेता होने की निशानी है। इसके लिए उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिए। पनौती पर तो आप की सरकार बनी जो आप ने हिमाचल की भोली भाली जनता को 10 गारंटियों के नाम पर ठगा और अब जब आप के बस से बाहर हो रहा है तो आप जय राम ठाकुर को कोस रहे हैं।
आप लोग क्या बोल रहे हैं और क्या कर रहे हैं ये हिमाचल की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। पनौती तो जगत नेगी जैसे लोग हैं जिन्होंने तीन साल में ही हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने चेताया कि अगर नेगी विधानसभा में अपनी गलत बयानबाजी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनका हर जगह भाजपा ऐसा ही विरोध करेगी जैसा सराज और विधानसभा में विधायकों ने किया।





