उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित किए गए एम.कॉम. के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय द्वारा घोषित की गई मेरिट सूची में श्रेष्ठ 10 स्थानों पर कब्जा हासिल कर कॉलेज की गरिमा में चार चांद लगा दिए हैं। इस परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान किरण शर्मा, दूसरा स्थान अमृता सिंह, तीसरा स्थान रितिका, चौथा स्थान सिमरन, पांचवा स्थान, शिखा छठा स्थान, मुस्कान सातवां स्थान, अक्षिता महाजन, आठवां स्थान कंचन देवी, नवां स्थान नैंसी गोरला और दसवां स्थान वेनिका ठाकुर ने प्राप्त किया है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विद्यार्थियों ने जिस लग्न, अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई की है, वह शानदार परिणामों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे कॉलेज के लिए भी गौरव की बात है। यह सिद्ध करता है कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और आत्म-विश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि डीएवी कॉलेज कांगड़ा का हमेशा से ही विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ -साथ सर्वांगीण विकास करने की दिशा में कार्यरत रहा है। इसके साथ ही कॉलेज में विद्यार्थियों को हमेशा से ही खेलों के प्रति भी प्रेरित करने की दिशा में कार्य किया जाता है जिससे विद्यार्थियों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होने के साथ-साथ विद्यार्थियों में टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है । इसके लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी सभी बधाई के पात्र हैं। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर परिषद पार्षद अशोक शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत पटियाल एवं बच्चों को बधाई दी





