जमानाबाद मिंजर मेले में हॉकी का रोमांच, जेएमवी और दड़म्ब टीम ने जीता खिताब

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

जमानाबाद में आयोजित सात दिवसीय मिंजर मेले के दूसरे दिन मंगलवार को हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक माहौल में संपन्न हुए। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी नरेश कुमार स्याल ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेएमवी ने कलियाड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि कलियाड़ा टीम उपविजेता रही। वहीं सीनियर वर्ग में दड़म्ब टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य विजय कुमार विजू भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं और उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फाइनल मुकाबलों के दौरान मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस वर्ष हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में अरनी यूनिवर्सिटी का भी विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर प्रधान अशोक काकू, हरजीत, विपन पॉल, ओम प्रकाश, सुनील, अक्षय, प्रमोद सिंह, हरि सिंह, गौवर्धन सिंह, साहेब सिंह, महेंद्र सिंह, मेसू, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, दीप, बुद्धि सिंह, राजकुमार, एंकर संदीप चौधरी सहित मेला समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...