उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती पर मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए दरबार में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे।
धूम-धाम से मनाई गई जयंती
माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती बड़ी धूम-धाम से हिमालयन सेवियर्स व समस्त पुजारी वर्ग की ओर से मनाई गई। मन्दिर को रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया था। सुबह मन्दिर के कपाट खुलते ही पुजारी वर्ग द्वारा विशेष आरती की गईं व दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
माता की चौकी का आयोजन
जयंती पर माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध गायक काकू राम ठाकुर, सौरव शर्मा, शान सिंह, संजीव कुमार, नितीश कुमार, रिंकू बादशाह, आकांक्षा मेहरा ने माता का गुणगान किया।
विशाल भंडारे का आयोजन
इस मौके पर समस्त पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, नरेंद्र त्रेहन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी माता की चौकी में हाजरी भरी। वहीं दर्शनों को आए श्रद्धालुओं ने भी माता की चौकी में भक्तिमय गीतों पर झूमे।
कांगड़ा में लंगर का आयोजन
माता की जयंती पर कांगड़ा के मेन बाजार में ग्रोवर परिवार द्वारा कांगड़ी धाम का लंगर लगाया गया। इस दौरान विधायक पवन काजल ने कंजक पूजा के साथ भंडारे में प्रसाद वितरित किया। वही कांगड़ा के डूंगा बाजार में भी सर्राफा व्यापारियों द्वारा कड़ी राजमा का लंगर लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।